03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नानकमत्ता: जमीन-जायदाद की रंजिश को लेकर चाचा ने की भतीजे की धार-धार हथियार से हत्या

एफएनएन, नानकमत्ता:जमीनी विवाद के चलते चाचा ने की भतीजे की धार धार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। दूसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों मे शौक़ की लहर दौड़ गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मृतक के पिता स्वरुप सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग। जानकारी के अनुसार ग्राम चैतुआ खेड़ा निवासी स्वरूप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि वह शुक्रवार को खाना खाकर कमरे के बाहर सौ रहे थे। मेरे दोनों पुत्र बलविंदर सिंह व बंटी कमरे के अन्दर चारपाई पर सो रहे थे। रात्रि 11:00 बजे अचानक मेरे दोनों सगे भाई मलकीत सिंह, मिल्खा सिंह उर्फ मिला सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने सो रहे मेरे दोनों पुत्रों बलविंदर सिंह व बंटी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों मे चीख पुकार मंच गई।

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनते ही ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। आनन फानन में 108 से सरकारी अस्पताल खटीमा ले जाया गया जहां डा ने बलविंदर सिंह को मृतक घोषित कर दिया। मृतक का भाई बंटी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मलकीत सिंह, मिल्खा सिंह मृतक बलविंदर सिंह के रिश्तेदारी में संगे चाचा है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इधर पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए जुट गई है। पुलिस ने मृतक को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Also read- मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शुरु होगा पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img