03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अयोध्या: धान के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

एफएनएन, अयोध्या: बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के असरेवा रामपुर निवासी करीब 35 वर्षीय युवक का शनिवार सुबह गांव के समीप संदिग्ध अवस्था में धान के खेत में शव मिला है। युवक की हत्या करके धान के खेत में शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि धान के खेत में मिला युवक का शव अकड़ गया था और गले पर हल्की सूजन दिखाई पड़ रही थी। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा जांच पड़ताल और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। मृतक की पत्नी द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों द्वारा उन्हें और उनके साथ ससुर को मारा पीटा गया था। जिसके चलते रंजिश चल रही थी।

Also read- रुद्रप्रयाग: बस्तियों के नजदीक दिन के उजाले में जंगली भालू की दहशत

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img