03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार इतने बजे से जान सकेंगे अपनी टेस्ट सिटी और एग्जाम डेट

एफएनएन, नई दिल्ली: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए अपडेट। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली पुनर्परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर (Exam City) और निश्चित तारीख (Exam Date) व पाली (Exam Shift) की सूचना आज यानी शुक्रवार, 16 अगस्त को जारी की जाएगी। बोर्ड द्वारा बृहस्पतिवार, 15 अगस्त को जारी अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार अपनी एग्जाम डेट व टेस्ट सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर शाम 5 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Exam 2024: इन स्टेप में करें डाउनलोड

इससे पहले UPPRPB ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पुनर्परीक्षा 2023-24 का आयोजन 23, 24, 25 और 30 व 31 अगस्त को 2-2 घंटों की दो पालियों में आयोजित किए जाने की घोषणा की है। ये पालियां सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे से शुरू होंगी। इनमें से अपनी आवंटित परीक्षा तिथि व पाली के साथ-साथ परीक्षा शहर की जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवार नए पेज पर अपने विवरण (पंजीकरण संख्या एवं जन्म-तिथि) भरकर सबमिट करके अपनी टेस्ट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Exam 2024: एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी

इसके साथ ही UPPRPB ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी किए जाने की तारीख को लेकर भी जानकारी अधिसूचना में दी है। इसके अनुसार उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से 3 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अलग लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img