03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में दौड़ती बस बनी आग का गोला, बाइकर ने रुकवाकर बचाई यात्रियों की जान

Spread the love

रोड पर लगा छह किमी लंबा जाम, जलती बस के वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

एफएनएन, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में गुरुवार को यात्रियों को लेकर सड़क पर फर्राटे भरती क्लस्टर बस अचानक से आग का गोला बन गई। पीछा कर रहे बाइक सवार ने किसी तरह बस रुकवाई और धू-धूकर जलती बस में बैठे यात्रियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। बस में आग लगने से कई किलोमीटर तक जाम लग गया।

बृहस्पतिवार को एक क्लस्टर बस यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी, जैसे ही यह बस जगतपुरी इलाके में पहुंची, वैसे ही अचानक लगी आग से वह लपटों एवं धुएं का गोला बन गई। पीछे आ रहे बाइक सवार युवक ने जब बस में आग लगी देखी तो बाइक तेजी से दौड़ा दी और बस से आगे निकलकर ड्राइवर को  आग लगने की जानकारी दी।

बाइक सवार के मुंह से आग लगने की बात सुनते ही ड्राइवर ने बस रोड किनारे रोक दी। बाइक सवार भी रुककर यात्रियों को सावधानी से उतरने की हिदायत देता रहा। थोड़ी ही देर में फुर्ती दिखाते हुए सभी यात्री जलती बस में से सुरक्षित नीचे उतर गए। इस बीच बस धू- धूकर जलती रही। इस दौरान एक व्यक्ति बस में आग लगने की इस घटना का वीडियो बनाते हुए ‘भागो-भागो’ कहता चिल्ला भी रहा था। क्लस्टर बस में आग लगने के बाद जगतपुरी, प्रीत विहार और पटपड़गंज इलाके में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस घटना को लेकर कई अन्य वीडियो भी सामने आए हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर गाड़ी में लगी आग को बुझाने में जुटी हुई है, बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img