03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत कार्यकारिणी पुनर्गठित, डाॆ. सुरेशबाबू मिश्रा फिर निर्विरोध अध्यक्ष

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

शशिबाला राठी प्रांतीय महामंत्री मनोनीत, गोष्ठी में कवियों ने काव्यगंगा भी बहाई

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत की कार्यकारिणी  2024 से 2026 तक के कार्यकाल के लिए पुनर्गठित कर दी गई है। साहित्य भूषण डाॆ. सुरेश बाबू मिश्रा को सर्वसम्मति से पुन: प्रांतीय अध्यक्ष तथा शशिबाला राठी को प्रांतीय महामंत्री मनोनीत किया गया है।

संगठन के प्रांतीय संरक्षक का दायित्व राजश्री ग्रुप की चेयरपर्सन एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मोनिका अग्रवाल को दिया गया है। उमेश चंद्र गुप्ता को प्रांतीय कोषाध्यक्ष और प्रमोद कुमार (एटा) को सह कोषाध्यक्ष पद का दायित्व मिला है। यह समिति ब्रज प्रांत के 14 जिलों में साहित्य परिषद के कार्यक्रमों को संचालित करेगी ।

अ.भा. साहित्य परिषद ब्रज प्रांत कार्यकारिणी बैठक

रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर बृजलोक कॉलोनी, बरेली के सभागार में हुई बैठक में 35 सदस्यीय प्रांतीय कार्यकारिणी का भी पुर्गगठन हुआ। डॉक्टर विमल शरण भारद्वाज को वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष, अजीत कुमार जैन आगरा, आचार्य प्रभाकर कृष्ण, अलीगढ़, डॉक्टर एसपी मौर्य बरेली, तथा डॉक्टर संजय पांडे गौहर पीलीभीत भी उपाध्यक्ष होंगे।

अ.भा. साहित्य परिषद ब्रज प्रांत कार्यकारिणी बैठक में मंचासीन पदाधिकारी

प्रांतीय संयुक्त महामंत्री का दायित्व संतोष मिश्रा अलीगढ़ तथा डॉक्टर चंद्र प्रकाश शर्मा रामपुर को सौंपा गया। प्रांतीय सांस्कृतिक मंत्री पद डॉक्टर रीता शर्मा को दिया गया । इसके अतिरिक्त चार प्रांतीय संयुक्त मंत्री, चार प्रांतीय संगठन मंत्री, चार प्रांतीय प्रचार मंत्री, चार प्रांतीय संचार मंत्री तथा पांच प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत किए गए । सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को मीडिया प्रभारी और पारस चन्द्र फिरोजाबाद को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया ।

अ.भा. साहित्य परिषद ब्रज प्रांत कार्यकारिणी के नवमनोनीत पदाधिकारी

इस अवसर पर सरस काव्य गोष्ठी में मोहन चंद्र पांडे, उमेश चंद्र गुप्ता, चंद्रप्रकाश शर्मा, देवेंद्र गोस्वामी, संजय पांडे गौहर, बृजेश कुमार शर्मा, विमलेश दीक्षित, प्रभाकर मिश्रा, डॉ एस पी मौर्य,आनंद गौतम तथा दीपांकर गुप्त आदि ने काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि मोनिका अग्रवाल ने भी कविता सुनाकर वाहवाही बटोरी। डॉ. रीता शर्मा के देशभक्ति गीत पर भी खूब तालियां बजीं। कार्यक्रम जनपदीय मंत्री बृजेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। प्रांतीय संगठन मंत्री निरुपमा अग्रवाल ने सफल संचालन किया ।

मुख्य अतिथि डॉ मोनिका अग्रवाल ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए तथा उन्हें शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अंत में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. एसपी मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Topics

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img