एफएनएन ब्यूरो, बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत की कार्यकारिणी 2024 से 2026 तक के कार्यकाल के लिए पुनर्गठित कर दी गई है। साहित्य भूषण डाॆ. सुरेश बाबू मिश्रा को सर्वसम्मति से पुन: प्रांतीय अध्यक्ष तथा शशिबाला राठी को प्रांतीय महामंत्री मनोनीत किया गया है।