03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश के पास ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, देखें सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो

एफएनएन, ऋषिकेश: टिहरी जिले में ऋषिकेश के पास मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में सोमवार पांच अगस्त को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रक तीन लोगों को रौंद हुए सड़क किनारे खड़े टेंपो से टकरा गया. हादसा PWD तिराहे के पास हुआ. सड़क हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि मुनिकी रेती क्षेत्र के PWD तिराहे पर एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं. बावजूद इसके संबंधित विभाग हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है. जिसका नतीजा यह है कि PWD तिराहा खूनी तिराहा बनता जा रहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक सोमवार पांच अगस्त को भद्रकाली की ओर से आ रहा अनियंत्रित ट्रक PWD तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी ठेली और टेंपो से टकरा गया. घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गया. घटना में एक महिला सहित तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है, जिनको सरकारी अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है. इस हादसे में कई टेंपो भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

पुलिस इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मौके पर मौजूद वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे और चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत ने जाम को खुलवा दिया है. प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है. हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इससे पहले भी PWD तिराहे पर इस तरह के हादसे हो चुके है.

पढ़ें- नैनीताल में हार्नेट के हमले में ग्रामीण की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img