03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लक्सर में सड़क हादसा, तीन बाइकों की आपस में भीषण टक्कर, दो की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, लक्सर: हरिद्वार जिले में लक्सर पुरकाजी हाईवे पर दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस दौरान एक अन्य बाइक भी उनकी चपेट में आ गई. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला पुरुष और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई. चपेट में आई तीसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को भी चोटें आई हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

पुलिस के मुताबिक बीती रात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद निवासी जीशान अपनी पत्नी शबनूर के साथ स्पलेंडर बाइक से लक्सर की ओर से मुजफ्फरनगर जा रहा था. उसकी बाइक पर उसके रिश्तेदार की दो बेटियां अलीना और इसल भी बैठी थी. बच्चियों की आयु आठ और तीन वर्ष है. उनके साथ दूसरे वाहनों पर अन्य रिश्तेदार भी चल रहे थे. इस बीच जब वह लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर गंगनौली गांव के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल के साथ उनकी आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

दूसरी बाइक पर खानपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी युवक गुरजंट सिंह और उसका नाबालिग साथी गांव का ही अभिराज सवार थे. दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत के बीच यहां गुजर रहा एक और बाइक सवार हीरा सिंह भी आ गया. उसकी बाइक भी दोनों बाइकों की चपेट में आकर सड़क पर फिसल गई. हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना पर लक्सर बाजार चौकी पुलिस, चेतक पुलिसकर्मी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने गुरजंट सिंह को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जहां रुड़की के अस्पताल में दूसरे नाबालिग युवक अभिराज की भी मौत हो गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया. जहां जीशान, इसल और शबनूर की हालत गंभीर बताई गई है. जबकि तीसरी बाइक पर सवार हीरा सिंह को भी चोटें आई हैं.कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अन्य घायलों का उपचार चल रहा है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पढ़ें- महिला के खुदकुशी के बाद एक्शन में पुलिस, दहेज लोभी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img