03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ में फंसे यात्रियों को निशुल्क भोजन, खिचड़ी के साथ ही दिये जा रहे फल, मंदिर समिति ने की व्यवस्था

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: 31 जुलाई की रात को केदारनाथ पैदल मार्ग ध्वस्त हो जाने के बाद केदारनाथ धाम में कई यात्री फंस गये. केदारनाथ धाम में फंसे यात्रियों को मंदिर समिति लगातार राहत पहुंचाने में लगी है. मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया मंदिर में आए फलों और अन्य सामग्रियों की मदद से यात्रियों के खाने-पीने का इंतजाम किया जा रहा है.

केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को दिया जा रहा निशुल्क भोजन

अभी भी केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मौजूद हैं. उन्होंने बताया मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों का यथा संभव ध्यान रखा जा रहा है. आज मंदिर समिति की ओर से तीर्थयात्रियों को केदारनाथ हैलीपेड पर फल‌ वितरित किये. प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए पीने का पानी, बिस्कुट, नमकीन उपलब्ध कराया. गढ़वाल मंडल विकास निगम ने तीर्थयात्रियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया है.

एमआई-17 ने भरी उड़ान,15 तीर्थयात्रियों को गौचर पहुंचाया

 उन्होंने बताया केदारनाथ मंदिर में बीते बुधवार देर शाम 31जुलाई दर्शन हेतु 2965 तीर्थयात्री पहुंचे थे. उनमें से कुछ वापस गुप्तकाशी सकुशल पहुंच गये थे. कुछ तीर्थयात्रियों को लिंचौली से रेस्क्यू कर प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी पहुंचाया. आज भी एमआई-17 ने उड़ान भरी. 15 तीर्थयात्रियों को गौचर तक पहुंचाया गया. केदारनाथ में लगातार बदल रहे मौसम के चलते हेली सेवाएं बाधित हो रही हैं. मंदिर समिति केदारनाथ धाम में मौजूद तीर्थयात्रियों की समस्याओं को सुन रही है. यात्रियों को हो रही परेशानियों का निराकरण भी किया जा रहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर पड़ने वाले जंगलचट्टी (लिंचौली) में बुधवार 31 जुलाई बादल फटने के बाद केदारनाथ धाम में मौजूद तीर्थयात्रियों की समय के साथ साथ परेशानी बढ़ती जा रही है. बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुसार तीर्थयात्रियों को मंदिर में दर्शन के पश्चात उचित सहायता मार्गदर्शन दिया गया है कि बरसात के दौरान सुरक्षित स्थानों में रुके. उन्होंने धाम में मौजूद तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मार्ग की स्थिति ठीक होने और मौसम को देखते हुए ही आगे बढ़े.

पढ़ें- जोशीमठ की तर्ज पर खुपी गांव में हो रहा भूस्खलन, ग्रामीण बोले- जल्द हमें करें विस्थापित

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img