Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयकोरोना का केंद्र रहे लोम्बार्डी में फिर लॉकडाउन

कोरोना का केंद्र रहे लोम्बार्डी में फिर लॉकडाउन

  • रात 11 से सुबह 5 बजे तक 13 नवंबर तक रहेगा कर्फ्यू

उत्तरी लोम्बार्डी ( देश- विदेश डेस्क, एफएनएन ) इटली के उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में तीन सप्ताह के लिए रात के समय के कर्फ्यू लगाने की तैयारी की जा रही है। देशव्यापी लॉकडाउन खत्म किए जाने के बाद यह देश में कोरोना वायरस के खिलाफ उठाया गया सबसे सख्त कदम है। कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लगाया जाएगा और इसके गुरुवार रात से लागू किए जाने और 13 नवंबर तक चलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सप्ताहांत में मध्यम और बड़े शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे। लोम्बार्डी में कोविड-19 के मामलों में नया उछाल देखे जाने के लिए उसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। 2020 के शुरुआती महीनों में वायरस की पहली लहर के दौरान इटली में सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र था। कैम्पेनिया के दक्षिणी क्षेत्र ने मंगलवार को घोषणा की कि वह इस नियम का पालन करेगा। क्षेत्रीय प्रमुख विन्सेन्जो डी लुका ने कहा कि इस सप्ताह के आखिर से कर्फ्यू शुरू हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments