दुर्घटना में घायल हरिद्वार के आबकारी अधिकारी की मौत

एफएनएन, देहरादून : पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए हरिद्वार के आबकारी अधिकारी का आज देहरादून में निधन हो गया है। बीते 17 अक्टूबर को आबकारी आयुक्त की बैठक में प्रतिभाग कर हरिद्वार लौट रहे हरिद्वार के जिला आबकारी अधिकारी ओंकार सिंह का वाहन मोहंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि ओंकार सिंह सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में सभी घायलों को सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां से हालत बिगड़ने पर ओंकार सिंह को एअरलिफ्ट कर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में कुछ सुधार के बाद उन्हें बाद में सिनर्जी अस्पताल लाया गया,जहां इलाज के दौरान ओंकार सिंह का निधन हो गया। गौरतलब है कि ओंकार सिंह हरिद्वार में जिला आबकारी अधिकारी के पद पर तैनात रहने से पहले उधमसिंहनगर जिले में सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन के पद पर तैनात थे और बीते फरवरी माह में ओंकार सिंह हरिद्वार जिला आबकारी अधिकारी के पद पर तैनात हुए थे। ओंकार सिंह के निधन से आबकारी विभाग में शोक की लहर है|

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img