03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कनाडा की एक मेल पर थम गई उत्तराखंड में शादी की तैयारी, जानें क्यों

Spread the love
  • युवती ने नैनीताल के पुलिस कप्तान को भेजा था मेल
  • कहा उसका पति दूसरी शादी कर रहा उसे रुकवा दें

एफएनएन, रामनगर : रामनगर का युवक शादी की तैयारियों में जुटा था। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शादी होती, इससे पहले नैनीताल पुलिस को एक मेल आया और युवक के दूसरी शादी के सपनों पर पानी फिर गया। पुलिस को जैसे ही मेल आया। पुलिस ने युवक की शादी को रुकवाने की कार्रवाई शुरू की दी। जानकारी के अनुसार कनाडा में रहने वाली एक महिला ने नैनीताल एसएसपी को मेल भेजकर अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक को पुलिस थाने बुलाया और फिलहाल शादी रुकवा दी। दरअसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा को कनाडा में पिछले दो साल से रह रही एक महिला ने मेल भेजकर बताया कि रामनगर के खत्याड़ी निवासी एक युवक इन दिनों शादी की तैयारी में जुटा है। महिला ने कहा कि वो युवक की पहली पत्नी है और अभी तक उसका पति से तलाक नहीं हुआ है। उसने बताया कि दिल्ली में काम करते हुए दोनों के बीच प्रेम बढ़ा तो उन्होंने दिल्ली में ही आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। जिसका प्रमाणपत्र उसके पास है। इस बीच कंपनी ने उसका ट्रांसफर कनाडा कर दिया। जहां वह दो साल से रह रही है। महिला ने मेल में कहा है कि उसे जानकारी मिली है कि उसका पति अब दूसरी शादी करने की योजना बना रहा है। एसएसपी ने इस मेल पर कार्रवाई के लिए रामनगर कोतवाली को निर्देश दिए। पुलिस ने युवक को थाने बुलाया और उसकी शादी भी रुकवा दी। साथ ही उसे चोरी-छिने शादी नहीं करने के हिदायद भी दी है।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img