03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की रोडवेज परिसर के खोखे में दौड़ा करंट, महिला समेत दो लोगों की मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में रोडवेज परिसर में टैक्सी स्टैंड के खोखे (छोटी दुकान, गुमटी) में करंट आने से एक महिला और पुरुष की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची रुड़की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है.

बता दें कि बीती 31 जुलाई की शाम से शुरू हुई बारिश से हाहाकार देखने को मिल रहा है. बारिश की वजह से पहले तो हरिद्वार के भारापुर भौंरी के डेरा गांव में एक मकान का बरामदा भरभराकर गिर गया. जिसमें दो मासूम बच्चों की जान चली गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए.

इसके बाद देर रात रुड़की रोडवेज परिसर स्थित टैक्सी स्टैंड के खोखे में करंट आ गया. जिससे वहां पर खड़ी एक महिला और एक पुरुष करंट की चपेट में आने से झुलस गए. हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

वहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी. महिला की पहचान सरोज पत्नी भोला (उम्र 62 वर्ष) निवासी विजय पार्क, देहरादून के रूप में हुई. जबकि, करंट से झुलसे घायल पुरुष को पुलिस गंभीर अवस्था में अस्पताल की ओर लेकर दौड़ पड़े, लेकिन उनसे रास्ते में दम तोड़ दिया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मृतक की पहचान प्रदीप निवासी ग्राम थिथोला, रुड़की के रूप में हुई है. इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है. सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

करंट लगने से मौत-

  • सरोज पत्नी भोला (उम्र 62 वर्ष), निवासी- विजय पार्क, देहरादून
  • प्रदीप निवासी ग्राम थिथोला, रुड़की
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

Topics

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img