03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

अमरनाथ सेवा मंडल के शिवभक्त डाक कांवर लेने हरिद्वार रवाना 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर: अमरनाथ सेवा मंडल के शिव भक्त डाक कांवर लेने बम बम भोले की जय घोष के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। मॉडल कॉलोनी में वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, अमरनाथ सेवा मंडल के संरक्षक सुनील ठुकराल,अध्यक्ष अजय चड्ढा और महामंत्री मन्नू चुघ ने हरी झंडी दिखाकर डाक कांवरियों को हरिद्वार के लिए रवाना किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इससे पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और ढोल नगाड़ों के साथ डाक कांवरियों को रवाना किया गया।भाजपा नेता चुघ ने कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है और हजारों लाखों कांवरिया हरिद्वार पहुंच रहे हैं जहां से वह पवित्र गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को रवाना होंगे।

उन्होंने कहा उत्तराखंड की सरकार कांवरियों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है और जगह-जगह कांवरियों का अभिनंदन किया जा रहा है और भोजन की व्यवस्था की जा रही है ।उन्होंने कहा कि सावन का महीना विशेष होता है और ऐसे में पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ कांवरिया गंगाजल लेने हरिद्वार जाते हैं।

उन्होंने रवाना होने वाले सभी डाक कांवरियों को शुभकामनाएं दी। अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चड्ढा और महामंत्री मन्नू चुघ ने बताया कि प्रतिवर्ष अमरनाथ सेवा मंडल के शिव भक्त डाक कांवर लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं और वहां से पवित्र गंगा जल लेकर वापस लौटते हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल भंडारे और जागरण का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान सुरेश छाबड़ा ,चेतन खनिजों, चिराग छाबड़ा , संजीव झाम ,शंकर, दुर्गेश ,विक्की हुड़िया, सुंदर सिंह, शंकर सिंह ,ललित कथूरिया, माधव कठेरिया ,अक्षय गंगवार, विनायक छाबड़ा, सचिन तनेजा, सनी अदलखा ,राज कोली आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें…वन मुख्यालय ने IFS अफसर को दी क्लीन चिट, सीएम के मुहर के बाद भी अटका प्रमोशन, UPSC लेगा थिरूज्ञानसंबंधम पर फैसला

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

Topics

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img