Tuesday, March 31, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडआईएसडी संस्था मानव तस्करी विरोध दिवस पर आयोजित करेगा कार्यक्रम

आईएसडी संस्था मानव तस्करी विरोध दिवस पर आयोजित करेगा कार्यक्रम

एफएनएन, किच्छा: इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल डेवलपमेंट के तत्वाधान में कल विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस को वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष डॉ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन नगर की पुरानी गल्ला मंडी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के लंगर हॉल में आयोजित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में स्थानीय जनता को जागरूक करने हेतु कार्यशाला आयोजित करते हुए मानव तस्करी से संबंधित विषय पर चर्चा होगी। श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में लगातार बढ़ रहे मानव तस्करी को लेकर लोगों को जागरुक करते हुए बताया जाएगा कि इससे बचने तथा अपने आसपास छोटे-छोटे बच्चों को ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए क्या सुरक्षा नियम अपनाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाने के साथ-साथ आयोजित कार्यक्रम का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कार्यशाला प्रातः 11:00 से अपराह्न 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें… थार बनी दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे की वजह, पुलिस ने बताया तीन IAS अभ्यर्थियों की मौत का कारण

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments