Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपार्षद धामी हत्याकांड : सुराग हाथ लगते ही भूमिगत हो गए शातिर...

पार्षद धामी हत्याकांड : सुराग हाथ लगते ही भूमिगत हो गए शातिर चेहरे

एफएनएन, रुद्रपुर: पार्षद प्रकाश सिंह धामी की हत्या करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस टीम के हाथ सुराग लगते ही रुद्रपुर से कई संदिग्ध शातिर चेहरे लापता हो गए। अब पुलिस उन तक पहुंचने के लिए हर कोशिश कर रही है।
भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की सोमवर सुबह हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस चर्चित हत्याकांड में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। विवादों से जुड़े लोगों के साथ ही उसके नजदीकियों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की गई। हत्या में प्रयुक्त कार हाथ लगी तो रुद्रपुर और जिले के कई संदिग्ध एक-एक करके लापता हो गए हैं। इनमें एक की धामी से पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई थी। उसे पुलिस ने हत्या के बाद पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया लेकिन तब हत्या के कारणों का पता न होने पर उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। इधर, उसके भी घर से गायब होने के बाद पुलिस उसकी और अन्य की तलाश में यूपी में दबिश दे रही है। सूत्रों की माने तो इस घटना में एक पूर्व सभासद का नाम चर्चा में आया है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं और उसे राजनीतिक संरक्षण भी बताया जाता है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments