03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 300 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा

  • शनिवार को बढती बेरोजगारी के खिलाफ सिडकुल तक की थी पदयात्रा

एफएनएन, देहरादून : हरिद्वार पुलिस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासिचव व पंजाब के प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को श्रमिकों के शोषण और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सिडकुल पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ता शामिल हुए थे। इस मामले में सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक अली, पूर्व दर्जा धारी किरणपाल वाल्मीकि व श्रमिक नेता राजवीर सिंह चौहान समेत करीब 300 कार्यकर्त्‍ताओं के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, युवा कांग्रेस नेता सुमित चौधरी के साथ उनके दो निजी सुरक्षाकर्मी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पुलिस का आरोप है कि निजी सुरक्षाकर्मियों ने असलाह प्रदर्शन किया है। इस मामले में सुमित चौधरी व उनके दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ भी शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में रुड़की क्षेत्र के कांग्रेसी नेता के साथ दो निजी सुरक्षा कर्मी सामने की ओर खुली पिस्टल लगाए नजर आ रहे हैं। यह सभी कई दफे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नजदीक नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस कांग्रेसी नेता के साथ यह निजी सुरक्षाकर्मी आये थे, वह विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं और उन्होंने उस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदई ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह से हथियारों का प्रदर्शन को गलत बताया।

Hot this week

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

Topics

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img