03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इन दिनों दिल्ली में भ्रष्टाचार चरम पर, तीन पुलिस थानों में CBI के छापे, पांच पुलिसकर्मी रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगातार कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली के तीन थानों में छापेमारी कर पांच पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पिछले हफ्ते ही एजेंसी ने ज्योति नगर थाने के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को 50 हजार रिश्वत लेते कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार चरम पर

ऐसा पहली बार हुआ है, जब तीन थाना पुलिस (Delhi Police) के बारे में रिश्वत लेने की शिकायत मिलने पर सीबीआई ने पांच पुलिसकर्मियों को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार चरम पर है। आलम यह है की हर माह दो-तीन थानों में सीबीआई छापेमारी कर पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर रही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पहले ऐसा कभी देखने को नहीं मिला था। एजेंसी द्वारा छापेमारी किए गए पुलिस थानों में से एक पूर्वी दिल्ली का पटपड़गंज थाना है, जिसकी डीसीपी अपूर्वा गुप्ता हैं। सूत्रों ने बताया कि यहां से हवलदार सुधाकर और राजकुमार को पकड़ा गया है। एक अन्य छापेमारी हौज खास थाने में की गई, जहां से एक एसआई को गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई आज दे सकती है मामले में  ब्रीफिंग

गोविंदपुरी थाने में तैनात एक हवलदार को भी रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा है। सीबीआई शनिवार को मामले पर ब्रीफिंग दे सकती है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने कुछ शिकायतें मिलने के बाद मामले दर्ज किए थे, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ पुलिसकर्मी अलग-अलग मामलों में कुछ शिकायतकर्ताओं से रिश्वत मांग रहे थे।

सीबीआई ने इसके बाद शुक्रवार शाम छापेमारी कर पांच पुलिसकर्मियों को दबोच लिया। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मी के आवासीय और सरकारी परिसरों पर भी तलाशी ली गई। यह पिछले पखवाड़े में दिल्ली पुलिस के कर्मियों पर सीबीआई की कार्रवाई का चौथा उदाहरण है। बल के इतिहास में अभूतपूर्व कार्रवाई में इस साल भ्रष्टाचार के आरोप में कम से कम दो दर्जन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें…पंजाब के जालंधर में बड़ा सड़क हादसा, ट्राले और सेना के ट्रक में जोरदार टक्‍कर; पांच जवान जख्‍मी

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img