03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

श्री-श्री रविशंकर की संस्था ‘आर्ट ऑफ लिविंग ने लिया बरेली में 2000 पेड़ रोपने का संकल्प

  • परधौली समेत कई गांवों में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के 500 पेड़

एफएनएन, बरेली:  पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत आर्ट ऑफ लिविंग बरेली चैप्टर द्वारा आगामी एक महीने में 2000 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है। अभी कुछ दिनों पहले इस अभियान की शुरूआत हुई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए ग्राम परधौली, अटा कायस्थान, विवियापुर में छायादार, फलदार तथा औषधियुक्त आम, अमरूद, बेल, जामुन, गुलमोहर, सहजन, आँवला के 500 से ज्यादा पेड़ लगाये गये। इनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के वालंटियर्स और शिक्षकों ने ली है।

डिस्ट्रिक्ट टीचर कॉर्डिनेटर अमित कुमार नारनोली के अनुसार आगे भी अन्य गाँवों और शहर के अलग-अलग पार्को में संस्था का यह पौधारोपण कार्यक्रम जारी रहेगा। इस कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी मीडिया कोर्डिनेटर सौरभ मेहरोत्रा संभाल रहे हैं। इस मुहिम में वरिष्ठ शिक्षक पार्थो कुनार, श्वेता कुनार, अंकित अग्रवाल, सारूल, प्रीति, शेफाली, पूजा, नेहा, स्वाति, निहारिका, रीना, खुशी धांध, संदीप, पूनम आदि समस्त डी० डी० सी मेम्बर का योगदान रहा।

पेड़ लगाने के बाद गोष्ठी में सौरभ मेहरोत्रा समेत अनेक वक्ताओं ने कहा- सांसें हो रही कम, आओ पेड़ लगायें हम। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रणेता विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी की ही प्रेरणा से यह नारा सार्थक होता दिखाई दे रहा है। हम अपनी प्रकृति का श्रंगार पेड़ लगाकर करें, यही हमारा उद्देश्य है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटेल ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपने पूरे गाँव में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा चलाये जा रहे ऐसे उपयोगी सेवा कार्य के लिए स्वयंसेवकों को धन्यवाद भी दिया। वृक्षारोपण के लिए पेड़ उपलब्ध कराने में बरेली वन विभाग का विशेष सहयोग रहा है।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img