03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गैंगरेप-मर्डर पीड़िता के परिजनों से मिले चंद्रशेखर आजाद, सरकार को दी धमकी, संसद में उठाएंगे मामला

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरिद्वारः उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर आजाद बुधवार को हरिद्वार पहुंचे. जहां उन्होंने शांतरशाह गांव पहुंचकर गैंगरेप और मर्डर किशोरी के परिवार से मुलाकात की. सांसद ने परिवार को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने के लिए मदद का आश्वासन दिया. सांसद चंद्रशेखर ने परिवार को न्याय ना मिलने पर हरिद्वार डीएम ऑफिस पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देवभूमि में इस तरह की घटना यहां की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को परिवार का दुख बांटने के लिए पीड़ित परिवार से मिलना चाहिए था. लेकिन मुख्यमंत्री अभी तक परिवार से नहीं मिले. सांसद आजाद ने परिवार को न्याय ना मिलने पर हरिद्वार डीएम ऑफिस पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. साथ ही घटना को आगामी बजट सत्र के दौरान संसद में उठाने की बात भी कही है.

ये है मामला

24 जून (सोमवार सुबह) को हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ के पास 13 साल की बच्ची का शव मिला था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ पहले गैंगरेप और फिर उसकी हत्या करने की बात सामने आई थी. इस मामले में बच्ची के परिजनों ने बहादराबाद थाना में तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि 23 जून रविवार शाम को करीब सात बजे गांव का अमित कुमार सैनी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया था. आरोप है कि देर रात तक भी जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो मां ने बेटी के नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन उनकी बेटी के बजाय अमित कुमार सैनी ने उठाया और कहा कि बार-बार फोन कर परेशान न करें, उनकी बेटी उसके साथ है. हालांकि, कुछ देर बाद जब फिर से लड़की की मां ने कॉल किया तो उसका नंबर बंद आ रहा था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

परिजनों ने तहरीर में बताया कि जब 24 जून सोमवार सुबह भी बेटी घर नहीं आई तो वो सीधे ग्राम प्रधान के पति आदित्य राज सैनी के पास पहुंची. क्योंकि अमित, आदित्य राज सैनी के पास ही काम करता है. बच्ची की मां ने प्रधान पति आदित्य राज सैनी को पूरी बात बताई और पुलिस चौकी जाने की बात कही. इस पर आदित्य राज सैनी ने बच्ची की महिला को रोक दिया और कहा कि पुलिस के पास जाने की जरूरत नहीं है, वो खुद ही इस पूरे मामले का निपटा देगा.

परिजनों का आरोप है कि अमित सैनी ने उनकी नाबालिग बेटी को पिछले 6 महीने से अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था और शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में अमित सैनी और उसकी मां को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले चारों आरोपी नितिन, निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला और मौसम को भी गिफ्तार किया है. आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. अन्य तीन आरोपी आदित्य राज सैनी, मदनपाल सैनी और रूबी सैनी अभी फरार हैं.

ये भी पढ़ेंः- धर्म परिवर्तन नहीं, सामूहिक विवाह की परमिशन मांगी… बरेली पुलिस की सख्ती से बदले मौलाना तौकीर रजा खान के सुर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img