03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लड़की से दोस्ती नहीं हुई तो अश्लील फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल, युवक ने सोशल मीडिया पर खेला डर्टी खेल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: एक लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील फोटो बनाकर उसके जरिए ब्लैकमेल किया गया। आरोपियों ने फोटो वायरल करने का डर दिखाते हुए दो लाख रुपये की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अश्लील फोटो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाते हुए एक लड़की ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन  में तहरीर दी। तहरीर वहां से पटेलनगर थाने भेजी गई। पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि शिमला बाईपास रोड इलाके की रहने वाली 27 वर्षीय युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती ने कहा कि फेसबुक एकाउंट पर बीते 18 जून को अश्लील मैसेज और पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो भेजी गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मैसेज अमित बाबा नाम के यूजर से आया। इसके बाद पीड़िता को व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आए। उसमें कुछ फोटो भेजी गई। यह फोटो पीड़िता और उसके दोस्त की एडिट कर आपत्तिजनक स्थिति में बनाई गई थी।

इन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए डिलीट करने के नाम दो लाख रुपये मांगे गए। पीड़िता ने रकम नहीं दी। इसके बाद कई अनजान नंबरों से फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए कॉल की गई। पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी।

वहां से इस मामले को रिपोर्ट किया गया। इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना था कि आरोपी युवक को जल्द ही गिफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें…आज से अगले 118 दिन नहीं होंगे कोई शुभ कार्य, जानें इस दौरान क्या करें और क्या ना करें

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img