03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारी बारिश से देवखड़ी नाले फंसे दो वाहन, भूस्खलन से टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे बाधित

एफएनएन, हल्द्वानी: शहर में हुई बारिश में एक बार फिर से शहर में जगह-जगह जलभराव देखने को मिला. भारी बारिश से काठगोदाम क्षेत्र में बहने वाला देवखड़ी नाला उफान पर आ गया था, जिसकी चपेट में दो कारें भी आ गई थी. दोनों कार पानी की तेज बहाव में बहने की कगार पर आई गई, लेकिन नाले के पास प्रशासन द्वारा हाल ही में लगाए गए बैरिकेडिंग में कार फंस गए. वहीं कार में बैठे ड्राइवर ने तत्काल गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई. वहीं दूसरी कार में सवारी बैठी थी, जिन्होंने तत्काल कार से उतर अपनी जान बचाई.

हल्द्वानी में बारिश से उफान पर नाले

प्रशासन द्वारा लगातार चेतावनी और लोगों से अपील की जा रही है कि बरसात के दौरान नदी नाले और रपटो के उफान पर आने के दौरान आना और जाना ना करें. लेकिन लोग प्रशासन की अपील और चेतावनी को नजरअंदाज कर रहे हैं. वहीं उफनते नाले को पार करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं 10 जुलाई को रात भारी बारिश के चलते देवखड़ी नाला उफान पर आ गया था, इस दौरान बुलेट सवार एक युवक सड़क पार कर रहा था, जिसमें वह अपनी बुलेट समेत बह गया था. जिसका शव प्रशासन को चार दिन बाद मिला. इसके बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर नदी-नाले पार करते दिखाई दे रहे हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भारी बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ बाधित

वहीं लगातार बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण बाधित हो गया. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों से मलबा हटाने का कार्य जारी है. जिससे मार्ग पर यातायात सुचारू किया जा सके.

पढ़ें- हरिद्वार में देवशयनी एकादशी की धूम, आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु, जानिये क्या है महत्व

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img