03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम सड़क चौड़ीकरण को हाई पावर कमेटी ने दी अनुमति, 7 मीटर बढ़ेगी रोड की चौड़ाई

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड चारधाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है. मौजूदा स्थिति यह है कि अत्यधिक श्रद्धालुओं के आने की वजह से धामों की ओर जाने वाली सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है. खासकर केदारनाथ धाम मार्ग के अगस्त्यमुनि से फाटा तक और यमुनोत्री धाम मार्ग पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक काफी अधिक जाम लगता है, क्योंकि ये सड़क सिंगल लेन है. लेकिन अब केदारनाथ और यमुनोत्री धाम जाने वाली राह और आसान हो जाएगी. दरअसल, इन मार्गों की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने अनुमति दे दी है.

हाई पावर कमेटी की अनुमति मिलने के बाद अब केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के इन सड़कों की चौड़ाई को बढ़ाया जा सकेगा. जिससे यातायात और अधिक सुगम होगा. प्रदेश में लगातार बढ़ रहे श्रद्धालुओं की संख्या और उनकी आस्था को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग को पिछले कुछ सालों में काफी बेहतर किया गया है. लेकिन केदारनाथ धाम मार्ग के अगस्त्यमुनि से फाटा कुंड बाईपास तक यानी करीब 13 किमी की सड़क सिंगल लेन है. इसी तरह यमुनोत्री धाम मार्ग के पालीगाड़ से जानकी चट्टी तक यानी करीब 23 किमी की सड़क भी सिंगल लेन है. जिसके चलते कई बार जाम की वजह से यातायात प्रभावित होती रहती है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

लेकिन अब इन दोनों धामों के सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने से यातायात न सिर्फ सुगम होगा, बल्कि जाम की बनने वाली स्थिति भी समाप्त होगी. सड़क चौड़ीकरण के लिए पहाड़ के काटने पर करीब पांच साल पहले रोक लग गई थी. जिसके चलते केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के इन मार्गों के चौड़ीकरण का मामला रुका हुआ था. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने की अनुमति दे दी है. इन दोनों सड़कों की चौड़ाई करीब 7 मीटर तक बढ़ाई जा सकती है. एनएच के मुख्य अभियंता दयानंद के अनुसार, मार्ग के लिए हाई पावर कमेटी से अनुमति मिल गई है. ऐसे में अब मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

पढ़ें- महिला की चेन छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया झपटमार, पड़ताल में जुटी जीआरपी

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img