03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लमगड़ा में किशोरी का रेप कर हुआ फरार, हल्द्वानी से आरोपी युवक गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा: लमगड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का रेप कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने 3 हफ्ते पहले नाबालिग का रेप किया था. जिसके बाद वो फरार हो गया. जिसे अब पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

दरअसल, बीती 21 जून को अल्मोड़ा के लमगड़ा थाने में नाबालिग लड़की के पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की थी. तहरीर में मनोज सिंह नेगी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई.

लमगड़ा थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि पुलिस की टीम ने आरोपी के सभी संभावित क्षेत्रों पर खोजबीन की, लेकिन वो नहीं मिला. आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा था. जिस कारण वो ट्रेस भी नहीं हो पा रहा था. पुलिस की टीम कई स्थानों में दबिश देकर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दे रही थी. इसी कड़ी में मंगलवार यानी 16 जुलाई को पुलिस को आरोपी के हल्द्वानी में होने की सूचना मिली.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जिस पर पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंची और रेप के आरोपी लमगड़ा के चौकुना निवासी मनोज सिंह नेगी पुत्र जमन सिंह नेगी को बरेली रोड हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पंजीकृत मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें- कांवड़ मेले में पार्किंग के लिए नहीं भटकेंगे श्रद्धालु, क्यूआर कोड से पार्किंग की मिलेगी जानकारी

Hot this week

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Topics

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img