03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कांवड़ मेले में पार्किंग के लिए नहीं भटकेंगे श्रद्धालु, क्यूआर कोड से पार्किंग की मिलेगी जानकारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरिद्वार: 22 जुलाई से शुरू होने जा रहे कांवड़ मेले की तैयारियों और पार्किंग हेतु उपयोग में आने वाले बैरागी कैंप का जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने निराक्षण किया. इस मौके पर जिलाधिकारी ने कांवड़ मेले को लेकर लाइट, शिविर और पेयजल के शेष रह गए कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि कांवड़ मेले की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है. इसी क्रम में आज एक बार फिर कांवड़ मेले की तैयारी को लेकर बैरागी कैंप और कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया गया. बैरागी कैंप की सफाई, प्रकाश और पार्किंग व्यवस्था को देखा गया. उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान बनाए जाने वाले टॉयलेट की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत हुई, ताकि शौचालय की लगातार सफाई होती रहे.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रर्मेंद्र डोभाल ने कहा कि कांवड़ मेला 2024 में सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को 14 सुपर जोन के साथ-साथ 33 जोन और 161 सेक्टर में बांटा गया है. जिसमें लगभग 5500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगेंगे. उन्होंने बताया कि आज निरीक्षण के दौरान सभी जोनल मजिस्ट्रेट को उनके स्थान पर जाकर विस्तार से जानकारी दी जा रही है. साथ ही कहां-कहां पुलिस बल तैनात रहेगा, इसकी भी जानकारी उनको दी जा रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि इस बार कांवड़ मेले के दौरान आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष तौर पर क्यूआर कोड जारी किए गए हैं, जो जगह-जगह लगे बैनरों ओर पैंपलेट पर प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें आने वाले श्रद्धालुओं को उनके नजदीक की पार्किंग की जानकारी मिलेगी.

ये भी पढ़ें-दिल्ली केदारनाथ मंदिर विवाद, कांग्रेस ने CM पर साधा निशाना, बोली- गुमराह करने के लिए जनता से मांगे माफी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img