03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एनसीपी नेता संजय शिंदे कार में जिंदा जले

  • शॉर्ट सकिॅट से लगी कार में आग, बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला

एफएनएन, मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता संजय शिंदे की कार में आग लगने की वजह से वे जिंदा जल गए।रिपोर्ट्स के मुताबिक आग लगने का वजह शॉर्ट सर्किट था। बताया गया कि एनसीपी नेता अपने कार से मुंबई-आगरा हाईवे पर जा रहे थे। इसी मध्य पीपलगांव बसवंत टोल प्लाजा के पास उनकी कार में शॉर्ट सर्किट हो गया और कार में लग गई। उस समय कार में हैंड सैनिटाइजर भी रखा हुआ था जिस वजह से कार ने भीषण रूप ले लिया और वह मौके पर ही जिंदा जल गए। कहा जा रहा है कि आग लगने के बाद संजय शिंदे ने कार से बाहर आने की बहुत कोशिश की लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके। इसकी वजह सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम बताया जा रहा है जिसने आग लगने के बाद दरवाजों को जाम कर दिया। आग बेहद तेज़ी से भड़की जिससे शिंदे को इतना समय भी नहीं मिल पाया कि वह कुछ कर सकें। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कार से बरामद हुए सैनिटाइजर की बोतल से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट के बाद आग ने एकाएक भीषण रूप ले लिया होगा। शोशल मीडिया के अनुसार महाराष्ट्र के पालघर साधुओं की हत्या प्रकरण में उनका भी नाम आया था।

Hot this week

Cyber Fraud पर STF की नई पहल, 1930 कंट्रोल रूम में तैनात हुआ SBI का नोडल अधिकारी

एफएनएन, देहरादून : Cyber Fraud उत्तराखंड में लगातार बढ़...

Topics

Cyber Fraud पर STF की नई पहल, 1930 कंट्रोल रूम में तैनात हुआ SBI का नोडल अधिकारी

एफएनएन, देहरादून : Cyber Fraud उत्तराखंड में लगातार बढ़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img