Saturday, February 21, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून में खाने का बिल देख तीन दोस्तों के उड़े होश, हंगामा...

देहरादून में खाने का बिल देख तीन दोस्तों के उड़े होश, हंगामा होने पर पुलिस ने बार कराया बंद

एफएनएन, देहरादून: राजपुर रोड स्थित एक बार में खाने के ज्यादा बिल को लेकर जमकर हंगामा हुआ. हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने मामले को किसी तरह से शांत कराया. इसके साथ ही पुलिस ने बार संचालक से लाइसेंस मांगा तो वो नहीं दिखा पाया. जिसके बाद पुलिस ने लाइसेंस न दिखाने तक बार को बंद करवा दिया. साथ ही पुलिस ने इसकी रिपोर्ट आबकारी विभाग को भेज दी है.

दरअसल, सिद्धार्थ, सुमित और अनुज ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने बताया कि वो तीनों गुरुवार की दोपहर को राजपुर क्षेत्र के एक बार में खाना खाने के लिए गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि बार में खुलेआम शराब, हुक्का चल रहा था. इसी बीच उन्होंने बार में खाना खाया. जब सुमित ने खाना खाने के बाद बिल मांगा तो उसे 17 हजार रुपए का बिल थमा दिया गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

तीनों युवकों का कहना था कि उन्होंने इससे कम का खाना खाया था. जब तीनो युवकों ने बिल का विरोध किया तो संचालक ने बिल साढ़े 8 हजार रुपए कर दिया. साथ ही आरोप लगाया है कि बिल में जीएसटी नंबर भी अंकित नहीं था. जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया. हंगामा ज्यादा होने पर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हंगामे को शांत कराया.

क्या बोली पुलिस? 

मामले में डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के नालापानी चौकी प्रभारी साहिल वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब संचालक से लाइसेंस दिखाने को कहा तो वो नहीं दिखा पाया. जिसके बाद बार बंद कर दिया गया है और लाइसेंस के संबंध में एक रिपोर्ट आबकारी विभाग को भेजी गई है.

ये भी पढ़ें- हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की 697 हेक्टेयर भूमि पर लगेगा कुंभ मेला, परिसंपत्तियों के बंटवारे पर भी होगी बैठक

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments