03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीयूईटी यूजी के नतीजे इस तारीख तक संभव, जानें कब जारी होंगे नतीजे?

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली:  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2024 के नतीजों की घोषणा की जानी है। एजेंसी ने परिणाम जारी किए जाने की तिथि की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन खबरों के मुताबिक नतीजे इस सप्ताह के आखिर तक जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि CUET UG 2024 नतीजों का 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही समाप्त होना जा रही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें कि NTA द्वारा CUET UG 2024 प्रवेश परीक्षा का आयोजन पंजीकृत 13.48 लाख छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) तथा पेन व पेपर मोड के हाइब्रिड मोड में 15 से 29 मई तक किया गया था। इसके बाद एजेंसी ने परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के लिए उत्तर-कुंजियां 7 जुलाई को जारी करते हुए, सम्मिलित छात्र-छात्राओं से उनकी आपत्तियों को 9 जुलाई तक आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से कराए के बाद नतीजों की घोषणा की जानी है।

दाखिले के लिए NTA जारी करेगा स्कोर कार्ड

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि NTA CUET UG 2024 के नतीजों के अंतर्गत स्कोर कार्ड जारी करेगा, जिसके माध्यम से विभिन्न विषयों के प्राप्तांक जान सकेंगे। इन मार्क्स के आधार पर स्टूडेंट्स अपने पसंद की यूनिवर्सिटी या डिग्री कॉलेज में पंसद के सब्जेक्ट के साथ अंडर-ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें –चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, ICC को बदलना पड़ सकता है वेन्यू

CUET UG Result 2024 Date: नतीजों में देरी से शैक्षणिक सत्र में देरी संभव

बता दें कि NTA द्वारा पहले CUET UG 2024 के नतीजे 30 जून को ही जारी किए जाने थे। हालांकि, एजेंसी की अन्य परीक्षाओं (जैसे- NEET UG, UGC NET, आदि) में सामने आई अनियमितताओं के चलते यूनिवर्सिटी एंट्रेंस के नतीजे तैयार करने में देरी हुई। यदि NTA द्वारा प्रवेश परीक्षा परिणाम इस सप्ताह जारी भी कर दिया जाता है, तो भी विभिन्न विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों में दाखिले में लगने वाले समय को देखते हुए 1 अगस्त से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में देरी संभव है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Petrol Diesel फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली : Petrol Diesel अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

Double Otp System हरियाणा में शुरू, अब साइबर ठगी करना होगा मुश्किल

एफएनएन, हरियाणा : Double Otp System साइबर ठगी पर...

Dhirendra Shastri बदरीनाथ धाम में कर रहे साधना, देवताल से सामने आई तस्वीर

एफएनएन, बदरीनाथ : Dhirendra Shastri इन दिनों उत्तराखंड के...

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा : उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन...

Topics

Petrol Diesel फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली : Petrol Diesel अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

Dhirendra Shastri बदरीनाथ धाम में कर रहे साधना, देवताल से सामने आई तस्वीर

एफएनएन, बदरीनाथ : Dhirendra Shastri इन दिनों उत्तराखंड के...

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा : उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन...

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img