03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लक्सर टायर फैक्ट्री के बाहर अनशन पर बैठे श्रमिक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Spread the love

एफएनएन, लक्सर: हरिद्वार के लक्सर में टायर फैक्ट्री के बाहर अनशन पर बैठे एक श्रमिक की हालत बिगड़ गई. ऐसे में आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है. उधर, आंदोलनरत श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर बहाली की मांग उठाई.

बता दें कि हरिद्वार जिले के लक्सर में स्थित एक टायर फैक्ट्री से कई श्रमिकों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. फैक्ट्री से निकाले जाने के बाद बीती 24 जून से गेट के बाहर कर्मचारियों का आंदोलन चल रहा है. अब बीती 8 जुलाई से धरने पर बैठे श्रमिकों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है. इस पूरे आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (पटेल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कीरत सिंह कर रहे हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

श्रमिकों के इस आंदोलन को व्यापार मंडल समेत दर्जन भर से ज्यादा राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है. फैक्ट्री प्रबंधन से दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी मामले का हल नहीं निकल सका है. जिससे मामला लगातार गरमाता जा रहा है.

आज आमरण अनशन पर बैठे श्रमिक संतोष पांडे निवासी सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिससे वो बेहोश हो गया. जिसके बाद संतोष को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां पर श्रमिक का उपचार चल रहा है. वहीं, इस दौरान आंदोलन स्थल पर मौजूद लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आंदोलन के संयोजक चौधरी कीरत सिंह ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन की हठधर्मिता नहीं चलने दी जाएगी.

 पढ़ें- दिल्ली में महंगी हुई बिजली, इस माह से लागू होंगी नई कीमतें; पढ़ें फ्री बिजली पर क्या होगा असर

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img