Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडत्रिवेणी घाट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पड़ताल में...

त्रिवेणी घाट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस

एफएनएन, ऋषिकेश: ऋषिकेश में मायाकुंड के निकट विवेकानंद घाट पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएंगे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस घाट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है.

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक आज सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि विवेकानंद घाट पर एक स्मारक की ग्रिल से व्यक्ति का शव लटका हुआ है. सूचना मिलते ही त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की. जिसमें पता चला कि उक्त व्यक्ति मायाकुंड का रहने वाला है. जिसका नाम निर्मल मंडल है और उसकी उम्र करीब 50 वर्ष है. सूचना देकर मृतक के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

जिनसे पुलिस ने पूछताछ की. त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मृतक नशे का आदी था. जिस पर काफी कर्ज भी चढ़ा हुआ है. घर में क्लेश की वजह से वह ज्यादातर बाहर रहता था. देर रात वह बिना बताए घर से निकल गया. त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारण पता चल पाएंगे. फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. घाट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा जा रहा है.

पढ़ें- उत्तराखंड की सीमा से सटे चीन-नेपाल सीमा पर खुलेंगी 16 पुलिस चौकियां, शासन को भेजा गया प्रस्ताव; पुख्ता होगी सुरक्षा व्यवस्था

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments