Sunday, February 22, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडलापता युवक की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने किया पुलभट्टा थाना प्रभारी...

लापता युवक की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने किया पुलभट्टा थाना प्रभारी का घेराव

एफएनएन, किच्छा: रहस्यमय परिस्थितियों में लापता युवक को सकुशल बरामद करने की मांग को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने पुलभट्टा थाना प्रभारी का घेराव करते हुए कार्रवाही की मांगी की। घेराव करने वालो ने पूर्व प्रधान सहित दो अन्य पर युवक को गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना की जाॅच कर शीघ्र खुलासा करने का अश्वासन दिया। दी गयी शिकायत में सुतईया निवासी श्रीमती राममूर्ति देवी पत्नी करणपाल ने बताया कि विगत 1 जुलाई की शाम करीब 7 बजे ग्राम सतुईया निवासी पूर्व ग्राम प्रधान पिंटू कश्यप एवं जमुना प्रसाद ने उनके पुत्र कमल को फोन कर पार्टी करने के नाम पर घर से बुला लिया।

पीड़िता ने बताया कि किच्छा बाईपास मार्ग स्थित एक होटल पर तीनों लोगों द्वारा देर रात तक पार्टी की। पार्टी खत्म होने के बावजूद कमल घर वापस नहीं लौटा है जबकि चार दिन से परिजन कमल की तलाश कर रहे हैं। राममूर्ति देवी ने बताया कि अगले दिन पता चला कि जमुना प्रसाद और पूर्व ग्राम प्रधान पिंटू कश्यप घर वापस आ गए हैं जबकि पुत्र कमल का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान पिंटू कश्यप, संजू कश्यप, पूर्व ग्राम प्रधान राम प्रसाद कश्यप एवं अनिल बाल्मीकि ने पूर्व में उनके पुत्र कमल को डराया धमकाया था। महिला ने चारों आरोपियों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन से सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कमल को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने जाॅच प्रारम्भ करते हुए अग्रिम कार्रवाही करने का भरोसा दिलाया है।

किच्छा: पीड़ित परिवार द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे है, निराधार है, कमल द्वारा उस रात स्वयं बुलाया गया था तथा पार्टी समाप्त होने के बाद कमल हमें छोड़कर चला गया था। पुुलिस घटना की जाॅच कर रही है, शीघ्र ही घटना का खुलासा होने पर दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा। -छत्रपाल कश्यप, पूर्व प्रधान ग्रामसभा सुतईया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments