03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़! सैकड़ों भक्त हुए बेहोश, 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में हो रहे भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की जान चली गई है। भोलेबाबा प्रवचन के कार्यक्रम में अचानक से भगदड़ मच गई। प्रवचन में शामिल होने आए सैकड़ों भक्त भीषण गर्मी से बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। सैकड़ों भक्तों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई की बताई जा रही है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

27 लोगों की मौत

NDTV के मुताबिक, सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे 27 लोगों की एक भगदड़ में मौत हो गई है। इसकी पुष्टि एटा के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने की है। मृतकों की आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। मरने वाले में बच्चे और 25 महिलाएं भी शामिल है। घायलों को बस-टैंपों में लादकर जिला अस्पताल ले जाया गया है।

यहां भगवान शिव का धार्मिक आयोजन किया गया था। आयोजन के समाप्त होते ही भगदड़ मच गई, जिससे महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थानाक्षेत्र के फुलराई गांव में चल रहे भोले बाबा क़े सत्संग में भगदड़ मच गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस दौरान श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों के शव एटा मेडीकल कॉलेज पहुंचाई गई है। घायल बच्चों और महिलाओं को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। सीएम ने हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड : जिला आबकारी अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा गया, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img