03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पौड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े नशा तस्कर, ₹26 लाख का गांजा बरामद, पत्रकार बनकर कर रहे थे तस्करी

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगरः पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा के साथ यूपी के दो तस्करों को रिखणीखाल से गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से 26 लाख रुपये की लगभग 102 किलो गांजा बरामद की है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर गैंग से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है. पुलिस ने दोनों तस्करों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.

पौड़ी पुलिस के मुताबिक, रिखणीखाल पुलिस ने मंगलवार को थाना तिराह बैंड रिखणीखाल के पास चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर की कार वाहन संख्या DL5CH-5577 को चेकिंग के लिए रोका. कार में वंश अग्रवाल और रोहित शर्मा नाम के दो युवक मौजूद थे. कार में प्रेस (PRESS) लिखा हुआ था. पुलिस ने कार की चेकिंग की तो कार से 6 कट्टों में 102 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने तुरंत कार में सवार 33 वर्षीय वंश अग्रवाल पुत्र शिव कुमार अग्रवाल, निवासीथाना मझोला मुरादाबाद और 21 वर्षीय रोहित शर्मा निवासी थाना-सिविल लाइन मुरादाबाद यूपी को गिरफ्तार किया और थाने ले गए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुताबिक 26 लाख रुपए आंकी गई है. दोनों तस्कर रिखणीखाल से गांजा खरीदकर यूपी में बेचने जा रहे थे. तस्करों ने पुलिस चेकिंग से बचने के लिए कार में प्रेस लिखा हुआ था. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. तस्करों को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img