03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देखते ही देखते खाई की तरफ लुढ़कने लगी रोडवेज बस, तभी हुआ ‘चमत्कार’, बची यात्रियों की

Spread the love

एफएनएन, रामनगर: सराईखेत से दिल्ली जा रही रामनगर डिपो की रोडवेज बस झिमार पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई. बताया जा रहा है कि बस चालक को दूसरे वाहन को पास देने के चक्कर में कच्चे में उतारनी पड़ी. लेकिन गीली मिट्टी होने के कारण बस खाई को ओर चली गई, जिसे चालक ने समय रहते नियंत्रित कर लिया. वहीं घटना को देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई. बस को जेसीबी मशीन से निकाला गया और रामनगर डिपो लाया गया.

दूसरे वाहन को पास देने वक्त अनियंत्रित हुई बस

अल्मोड़ा जिले के सल्ट के सराईखेत से आज सुबह दिल्ली जा रही रामनगर डिपो की रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई. जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. वहीं चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया. जानकारी देते हुए परिवहन विभाग के एआरएम आनंद प्रकाश ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि रोड साइडों में खुदाई का कार्य चल रहा है,जिस कारण झिमार के पास एक अन्य वाहन को पास देते समय बस कच्चे में चली गयी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
रोडवेज चालक की सूझबूझ से टला हादसा

बरसात की वजह से मिट्टी गीली है, जिसके वजह से बस खाई की ओर चली गई थी. जिसको ड्राइवर द्वारा सतकर्ता दिखाते हुए पहले ही रोक दिया गया. जिस कारण बस हादसा होने से टल गया और सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली है. बता दें कि बस को जेसीबी के माध्यम से उसके उपरांत निकाला गया. साथ ही बस को रामनगर डिपो लाया जा चुका है. बताया जा रहा है कि बस में 30 से ज्यादा यात्रि सवार थे.

पढ़ें- उत्तराखंड में मानसून की बारिश लाई आफत, मसूरी में कई सड़कें बंद, जजरेड़ पहाड़ी से भूस्खलन

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img