03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने की सीएम धामी से मुलाकात, सरकारी संस्थानों में पार्किंग का उठाया मुद्दा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादूनः दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में गरीब तबके के मरीज इलाज और उपचार के लिए पहुंचते हैं. लेकिन मरीजों की तादाद बढ़ने के बावजूद दून अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में पार्किंग की समुचित व्यवस्थाएं नहीं है. इससे मरीज और तीमारदारों को दिक्कत झेलनी पड़ती है. मरीज और तीमारदारों को पेड पार्किंग में सड़क पर ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिसका पार्किंग शुल्क चुकाना पड़ता है.

दून अस्पताल प्रबंधन समिति के पूर्व सदस्य और राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की और उन्हें सभी सरकारी संस्थानों में पार्किंग निशुल्क किए जाने की अपील की. अशोक वर्मा का कहना है कि मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सुझाव दिया कि जिन सरकारी कार्यालयों और एमडीडीए के कॉम्प्लेक्स में पार्किंग शुल्क वसूल किया जा रहा है, उनमें या तो पार्किंग निशुल्क की जाए या फिर पहले 30 मिनट जनहित में पार्किंग निशुल्क की जाए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अशोक वर्मा का कहना है कि दून अस्पताल में मरीजों को कभी डॉक्टर नहीं मिलता तो कभी किसी कार्यालय में कोई अधिकारी उपलब्ध नहीं होता. किसी व्यक्ति को कर्मचारी से काम हो तो कई बार वह कर्मचारी भी नहीं मिलता. इसलिए पहले 30 मिनट अगर निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था बन जाती है तो इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी.

अशोक वर्मा ने कहा कि दून अस्पताल राजधानी का प्रमुख अस्पताल है. लेकिन स्थिति यह है कि दून अस्पताल को एकीकृत करके मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित कर दिया गया था. तब से दून अस्पताल में मरीजों की तादाद भी बढ़ी. लेकिन ओपीडी ब्लॉक के बाहर भी सड़क पर वाहन खड़े करने पर मरीजों और तीमारदारों से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है. यहां आने वाले कई गरीब मरीज पार्किंग शुल्क नहीं चुका पाते हैं. इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से दून अस्पताल में निशुल्क पार्किंग की अपील की है.

ये भी पढ़ेंः- अल्टो कार से हो रही थी शराब की तस्करी, दो लाख की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Jyoti Rautela पर मुकदमा दर्ज, पानी की टंकी पर चढ़कर किया था प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Jyoti Rautela नर्सिंग एकता मंच के...

Topics

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img