03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर फिर भरा पानी, फंस गया छोटा लोडर, फाइलों में अटकी 15 करोड़ की योजना

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से रानीपुर मोड़ पर जलभराव हो गया. जलभराव में एक छोटा लोडर वाहन फंस गया. वाहन चालक पानी से गुजर रहा था, लेकिन अंदाजा नहीं लगा पाया कि कितना पानी भरा है. लिहाजा वाहन बीच में ही बंद हो गया. इसके साथ ही स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी. इसी के साथ एक बाइक सवार भी पानी के बीच से पैदल बाइक निकालता हुआ दिखाई दिया.

बता दें कि प्रशासन ने रानीपुर मोड़ की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए 15 करोड़ रुपए की योजना बनाई थी. लेकिन यह योजना केवल फाइलों में ही अटकी हुई है. आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. इस बरसात में भी लोगों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. अभी मानसून सीजन की शुरुआत में ये हाल है तो आगे का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल रानीपुर मोड़ पर जल भराव की स्थिति बनती है. इसके बावजूद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है. जब जल भराव होता है, तब इसकी समस्या का निदान करने के लिए बातें उठती हैं, लेकिन जब बारिश का सीजन खत्म हो जाता है तो उसके बाद काम सिर्फ फाइलों में ही कार्य चलता रहता है. धरातल पर कोई भी कार्य नहीं होता है.

बताते चलें कि उत्तराखंड का हरिद्वार जिला बाढ़ को लेकर काफी संवेदनशील है. यहां गंगा बहती है. मानसून में यहां बाढ़ का सामना करना पड़ता है. मानसून आने के दिन ही यहां बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिला था. कई कारें पानी में बह गई थीं. कार बहने की तस्वीरें पूरी दुनिया में वायरल हुई थीं.

ये भी पढ़ें:- चंपावत में टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर आज से रात में नहीं चलेंगे वाहन, मानसून सीजन तक रोक रहेगी जारी, ये रही टाइमिंग

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img