03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लक्सर में बाइक चोर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, जारी रहेगा पुलिस का एक्शन

Spread the love

एफएनएन, लक्सर: कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सलीम उर्फ बहरा निवासी खेड़ी खुर्द व सूरज निवासी मुंडाखेड़ा द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है. मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के अलावा मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपी सूरज को लक्सर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है.

गौर हो कि लक्सर पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने एक बाइक चोर को अरेस्ट किया है. वहीं सतीश निवासी ग्राम झबीरण थाना पथरी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया है. कोतवाल ने बताया कि उपनिरीक्षक लोकपाल परमार कांस्टेबल हिमांशु चौधरी व अरुण नेगी के साथ रात्रि में गश्त पर थे, वहीं लक्सर हरिद्वार मार्ग पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में जाता दिखाई दिया. जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा. शक होने पर पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके बाद से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सतीश निवासी झबीरन थाना पथरी बताया. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.वहीं अवतार निवासी कबूलपुर रायघटी न्यायालय में पेशी से गैरहाजिर चल रहा था. जिस पर न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. न्यायालय के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक चौधरी, कांस्टेबल नरेश सिंह व अक्षय तोमर शामिल रहे.

पढ़ें- 30 जून को नकल विहीन प्रतियोगी परीक्षा कराने के लिए AI का पहरा, NEET पेपर लीक के चलते अलर्ट पर सिस्टम

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img