03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कछुआ गति से चल रहा रिंग रोड का निर्माण कार्य, अब 2025 तक पूरा होने की उम्मीद

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरिद्वार: शहर में आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं हरिद्वार में बन रहे 15 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है. बहादराबाद से श्यामपुर कांगड़ी को जोड़ने वाली रिंग रोड को इस साल के अंत तक बनकर तैयार होना था. लेकिन निर्माण काम धीमी गति से होने के कारण साल 2025 तक रिंग रोड का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है. करीब 800 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हो रहे रिंग रोड में 16 अंडरपास बनाए जाएंगे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

एनएचएआई के द्वारा करीब 2 साल पहले रिंग रोड का निर्माण शुरू किया गया था. निर्माण के दौरान भूमि अधिग्रहण और कई जगहों पर अंडरपास खोलने की मांग को लेकर निर्माण कार्य की गति प्रभावित हुई. इस रिंग रोड के तैयार हो जाने के बाद हरिद्वार में दिल्ली देहरादून हाईवे पर वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा. वहीं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता रिंग रोड बनाना है, क्योंकि रिंग रोड के बन जाने से हरिद्वार में जाम की स्थिति में सुधार होगा.

पिछले कुछ सालों में हरिद्वार में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका उपाय रिंग रोड ही है. उन्होंने बताया कि लगातार उनके द्वारा अधिकारियों के साथ मीटिंग की जा रही है. स्नान पर्व हो या मेला या फिर तकनीकी कोई दिक्कतें जिस कारण कार्य धीमा चल रहा है. संभावना है कि साल 2025 अगस्त तक रिंग रोड का कार्य पूरा हो जाएगा. प्रयास है कि उससे पहले ही रोड बनकर तैयार हो जाए तो यह हरिद्वार की जनता के लिए अच्छा होगा.

पढ़ें-उत्तराखंड की सृष्टि मिश्रा ने कैंसर पीडितों के लिए किया ‘महादान’, हेयर डोनेट कर पेश की मिसाल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Topics

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img