धर्म बदलेंगी Sonakshi Sinha? एक्ट्रेस के होने वाले ससुर ने बताया किस रीति-रिवाज से होगी जहीर संग शादी

एफएनएन, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल जल्द ही एक दूसरे के होने वाले हैं। कपल की शादी को लेकर फैंस में खासा एक्साइटमेंट है। सोनाक्षी की वेडिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट पर फैंस ने नजरें बनाए रखी हैं। इस बीच एक्ट्रेस के होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने सोनाक्षी के शादी के बाद इस्लाम धर्म में परिवर्तन करने को लेकर अपनी बात रखी है।

सोनाक्षी की शादी पर आया अपडेट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकाबल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी (Sonakshi-Zaheer Wedding Update) का फैसला किया। हालांकि, उनकी मैरिज किस रीति-रिवाज से होगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं किया गया था। कपल को जल्द से जल्द दूल्हा-दुल्हन बनते देखने के लिए उनके फैंस एक्साइटेड हैं। इस बीच सोनाक्षी के होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने बताया है कि कपल किस तरह से शादी करेगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

किस रीति-रिवाज से होगी शादी?

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इकबाल रतनसी ने कहा है कि सोनाक्षी और जहीर न हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे, न ही मुस्लिम रीति-रिवाज से। कपल सिविल मैरिज करेगा।

धर्म परिवर्तन करेंगी सोनाक्षी?

फैंस के मन में इस बात को लेकर सवाल हैं कि क्या सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर लेंगी। इस पर इकबाल रतनसी ने कहा कि एक्ट्रेस शादी के बाद कन्वर्ट नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि जहीर और सोनाक्षी का रिलेशन दिल का रिश्ता है और धर्म का इसमें कोई काम नहीं है।

बता दें कि इसके पहले खबरें थीं कि सोनाक्षी की शादी से उनकी फैमिली खुश नहीं है। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने इन अटकलों पर पूर्णविराम लगाते हुए कहा कि सोनाक्षी को अपना पार्टनर चुनने का पूरा अधिकार है। वह 23 जून की शाम वेडिंग रिसेप्शन में जरूर शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- पानी मांगने वालों पर पानी की बर्बादी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का किया प्रयोग

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img