03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शहर में लेडी चोर का आतंक, पलक झपकते ही घर में घुसकर उड़ाती है कीमती सामान, महिला का पर्स लूटते पकड़ी गई

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: शहर की रहने वाली एक युवती चोरी करने के मामले में इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. युवती द्वारा घर में घुसकर चोरी करने का वीडियो सामने आया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

हल्द्वानी की इस लेडी चोर के कारनामों ने सबको चौंका दिया है. दिनदहाड़े ये लेडी चोर बुधवार को एक मेडिकल स्टोर संचालक के घर में घुस गई. गुरुवार को भी दिन दहाड़े इसने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला. पहली घटना में तो ये भाग निकली थी. लेकिन दूसरी घटना में युवती पकड़ी गई. हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला तिकोनिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गई थी.

कुछ देर बाद वह बाहर निकली तो पहले से घात लगाए एक युवती ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और भाग खड़ी हुई. शोर मचाते हुए महिला, युवती के पीछे दौड़ी. लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. कोतवाली पुलिस ने लेडी चोर के माता-पिता को बुलाया. माता-पिता बेटी की आदत से बाज आ चुके थे. दोनों ने पुलिस के सामने हाथ जोड़े और वहां से चले गए. उन्होंने कहा कि बेटी की यही आदत है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सीसीटीवी में कैद हुई लेडी चोर की पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि इसी लेडी चोर ने बुधवार को मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया नंबर एक विकासनगर बैंक कॉलोनी स्थित घर में घुस कर घर में रखे जेवर लॉकर से निकाल लिए थे. तभी मकान मालकिन ने इसे देख लिया. इस दौरान युवती जेवर और अपनी स्कूटी घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गई थी. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस का कहना है यदि इसी युवती ने मुखानी में चोरी की कोशिश की थी तो मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही युवती के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- मुख्य सहायक बाल विकास परियोजना ऑफिसर बिशन सिंह धपोला के मामले में सरकार को झटका, अभिकरण का आदेश बरकरार

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img