03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

क्या सफेद नमक की जगह काला या फिर सेंधा नमक खाने से स्वास्थ्य बेहतर होता है, जानें

एफएनएन, नई दिल्ली : आईसीएमआर की एक रिपोर्ट के अनुसार नमक चाहे जो भी हो, करीब-करीब सभी नमक में सोडियम की मात्रा बराबर पाई जाती है. इसलिए आप यह समझ रहे हैं कि गुलाबी नमक या फिर काला नमक खाने से आपके शरीर में सोडियम तत्व कम जाएगा, तो यह गलत है.

आम तौर पर यह धारणा है कि सफेद नमक, जिसे टेबल नमक भी कहा जाता है, उसकी जगह पर गुलाबी हिमालयन नमक का प्रयोग करेंगे, या फिर काला नमक का प्रयोग करेंगे, तो हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. पर धारणा और हकीकत में अंतर है. और यह जानकारी हम अपनी ओर से नहीं दे रहे हैं, बल्कि आईसीएमआर दे रहा है.

आईसीएमआर ने कहा है कि भले ही नमक के किस्म अलग-अलग हों, लेकिन उसका ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और प्रायः सभी नमक में सोडियम की मात्रा एक जैसी होती है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जानकारी के लिए बता दें कि काला नामक मसालों और चारकोल से युक्त होता है. जबकि गुलाबी नमक को उसकी प्योरिटी और मिनरल पावर के लिए जाना जाता है.

दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले भारत में नमक की खपत ज्यादा होती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में एक व्यक्ति को पांच ग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके ठीक उलट भारत में एक व्यक्ति प्रायः 10 ग्राम या उससे भी अधिक नमक का सेवन करता है.

अब आप सोच रहे होंगे कि ज्यादा नमक खाने से क्या होगा, तो आपको बता दें कि ज्यादा नमक खाने का मतलब है कि आपके शरीर में सोडियम का ज्यादा होना. इसकी वजह से आप ब्लड प्रशर के मरीज हो सकते हैं. आपके दिल की धड़कनें बढ़ सकती हैं. आपको हार्ट की बीमारी हो सकती है. आईसीएमआर ने कहा है कि ज्यादा नमक खाने से हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं, ब्लड प्रेशर और ब्लड वेसल प्रभावित हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार आप गैस्ट्रिक कैंसर और ऑस्टियोपोरोसिस के शिकार हो सकते हैं.

अगर आप अपनी डाइट में फल और पत्ते वाली सब्जियों को शामिल करते हैं, सोडियम की मात्रा पर नियंत्रण लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें – वातानुकूलित इंजन होने पर भी तप रहे रेलवे के लोको पायलट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img