03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Bigg Boss OTT 3: चन्द्रिका के बाद बिग बॉस के घर में शामिल होगी ये इन्फ्लुएंसर, मुनव्वर फारुकी से है खास रिश्ता

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस शो का प्रोमो भी जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और प्यार दिया। इस बार शो में शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ गए हैं। अब इस लिस्ट में एक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नाम शामिल हो गया है। जो लंबे से सुर्खियों में भी बनी हुई हैं।

ऐसे में अगर ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इस शो का हिस्सा बनती हैं, तो फैंस को अलग ही धमाल देखने को मिलेगा। वहीं, बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल होने वाली इस कंटेस्टेंट का मुनव्वर से भी अच्छा बॉन्ड रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अनिल कपूर करने वाले हैं होस्ट

शो का मजा दोगुना होने वाला है, क्योंकि इस बार बिग बॉस 3 को होस्ट सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर करने वाले हैं। ऐसे में दर्शक नए होस्ट को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होंगी शामिल

अभी तक शो में शामिल होने के लिए शहजादा, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, पौलोमी दास समेत कई स्टार्स शामिल हो सकते हैं। इसी बीच द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, अंजलि अरोड़ा भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 में उनकी एंट्री कन्फर्म मानी जा रही है।

बता दें कि कंगना रनौत के शो लॉक अप में भी अंजलि अरोड़ा को देखा गया था। उस शो में मुनव्वर फारूकी के साथ उनका काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था। वहीं, अंजलि बड़े पर्दे पर वह माता सीता का रोल प्ले करने वाली हैं।

उन्होंने खुद अनाउंस किया था कि वह ‘श्री रामायण कथा’ (Shri Ramayan Katha) से फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह करने वाले हैं और प्रकाश महोबिया, संजय बुंदेला इसका निर्माण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- यूपी: शोर-शराबा सुनकर बाहर गई महिला, तभी गोद से ईंट पर गिर गया पांच माह का बच्चा; फिर जो हुआ…

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img