03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

किसान बनकर बिलासपुर मंडी पहुंचे रामपुर डीएम, अपनी आँखों से देखा सच

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • किसानों से मिली शिकायत के बाद एक्शन में आए डीएम

एफएनएन, रामपुर : जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने शनिवार को बिलासपुर मंडी का सच अपनी आँखों से देखा। किसान के भेष में वह धान क्रय केंद्र पहुंचे तो यहाँ पर ढेर सारी कमियां देखने को मिली। जिलाधिकारी को पिछले कई दिनों में किसानों की ओर से शिकायतें मिल थीं। किसानों का कहना है कि धान सरकारी रेट से कम दामों में खरीदा जा रहा है।जांच करने के लिए जिलाधिकारी को अपना भेष बदलना पड़ा और वह एक प्राइवेट कार से किसान बनकर बिलासपुर मंडी के धान क्रय केंद्र पहुंच गए। उन्होंने क्रय केंद्र कर्मचारियों से एक किसान बनकर धान बेचने की बात की और जो किसान धान बेचने आए थे उनसे भी धान के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी किसान की तरह मंडी में घूमते नजर आये। किसानों ने उनसे अपने दिल की बात शेयर की। उसके बाद जिलाधिकारी ने अपने रूप में आकर धान क्रय केंद्र के कर्मचारियों की फटकार लगाई और दो क्रय केंद्र पर कार्रवाई के भी आदेश दिए। इस दौरान जैसे ही जिलाधिकारी के छापे की सूचना मिली मंडी में हड़कंप मच गया। डीएम ने सख्त लहजे में कहा अगर कोई किसान से कम दामों में खरीद करेगा या उनको बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती खरीद करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Haridwar Murder case: जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई रवि चौहान की हत्या

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Murder Case चर्चित रवि चौहान...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...

Topics

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : UP Board Result 2026 माध्यमिक...

Badrinath Dham के कपाट खुले, भक्ति और श्रद्धा के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham के कपाट गुरुवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img