03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

संजीव बालियान के आरोपों पर फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने दिया करारा जवाब, बोले अपने घर में मिली हार और हम पर…

Spread the love

एफएनएन, मेरठ:  लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट पर हार का सामना करने वाले भाजपा के प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर गंभीर आरोप लगाए थे।

मंगलवार को पूर्व विधायक संगीत सोम ने मेरठ कैंट स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर आरोपों का जवाब दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरधना विधानसभा क्षेत्र से जीती है, लेकिन संजीव कुमार बालियान बुढ़ाना और चरथावल में हार गए।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि आरोप लगाने से पहले डॉ. संजीव कुमार बालियान को अपनी हार की समीक्षा करनी चाहिए कि उनके क्षेत्र में उन्हें क्यों कम वोट मिले हैं। कहा कि संजीव कुमार बालियान वरिष्ठ भाजपा के कार्यकर्ता हैं, उन्हें ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए।

सपा शासनकाल में दर्ज हुए उन पर केस

पूर्व विधायक ने कहा कि सपा के शासनकाल में उन पर तमाम मुकदमे दर्ज किए और उन्हें जेल भी भेजा गया, ऐसे में वह कैसे सपा का साथ दे सकते हैं। संजीव कुमार बालियान को अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः- राज्य में बिजली की मांग फिर छह करोड़ यूनिट पहुंची, यूपीसीएल की कटौती को ना

Hot this week

Dairy की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, भारी खेप बरामद

एफएनएन, हरिद्वार : Dairy कांवड़ मेले के दौरान अवैध...

Topics

Dairy की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, भारी खेप बरामद

एफएनएन, हरिद्वार : Dairy कांवड़ मेले के दौरान अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img