03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उद्घाटन के बाद भी शुरू नहीं हो पाई पिथौरागढ़-दिल्ली हवाई सेवा, लोगों में नाराजगी, CM से की मुलाकात

एफएनएन, हल्द्वानी: पिथौरागढ़ से दिल्ली 42 सीटर विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 मार्च को कर चुके हैं. उसके बावजूद भी अभी तक पिथौरागढ़-दिल्ली 42 सीटर विमान सेवा का संचालन शुरू नहीं हो पाया है. विमान सेवा शुरू करने के लिए पिथौरागढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विमान सेवा शुरू करने की मांग की है. विमान सेवा शुरू नहीं होने से सीमांत के लोगों में नाराजगी है. उन्होंने सरकार से शीघ्र विमान सेवा शुरू करने की मांग की है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पिथौरागढ़ नैनी सैनी हवाई अड्डे और दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 मार्च को किया था. हवाई अड्डे में विमान की ट्रायल लैंडिंग भी सफल रही थी. लोगों का कहना है कि विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ होने के बाद सेवा शुरू होने की उम्मीद थी. लेकिन 3 महीने होने जा रहे हैं अभी तक विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा चल रही है. इसके अलावा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के भारी संख्या में प्रवासी उत्तराखंड भी दिल्ली में रहते हैं दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को पिथौरागढ़ आने के लिए वाहन का प्रयोग करना पड़ रहा है इस कारण उन्हें दिक्कतें हो रही हैं.

लोगों का कहना है कि दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू हो जाती तो सीमांत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ती. बीते दिन भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. उन्होंने सीएम से पिथौरागढ़ नैनी सैनी हवाई अड्डे से दिल्ली-पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा शुरू करने की मांग की. गिरीश जोशी का कहना है कि दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू हो जाने से सबसे अधिक आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा. विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि होगी.

पढ़ें-सोनप्रयाग में ट्रैवल वाहन से 16 पेटी अवैध शराब बरामद, यात्रा सीजन में अब तक 29 मुकदमों के साथ 36 लोग हो चुके गिरफ्तार

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img