03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी में आवारा पशु बन रहे मुसीबत, कई लोग गंवा चुके जान, नगर निगम के अधिकारी दे रहे ये दलील

एफएनएन, हल्द्वानी: शहर की सड़कों पर इन दोनों आवारा पशुओं का आतंक है, आवारा पशुओं के हमले से लोग घायल हो रहे हैं तो कई लोगों की जान तक जा चुकी है. आवारा पशुओं से निपटने के लिए हल्द्वानी नगर निगम ने गौ रक्षक सेवा दल भी बना रखा है, लेकिन गौ रक्षक सेवा दल भी इन आवारा पशुओं को पकड़ नहीं पा रहा है. बताया जा रहा कि गौ रक्षक सेवा दलों को मानसून के चलते नाले और नाली के सफाई में लगाया गया है. आवारा पशुओं का सड़कों पर आतंक व्याप्त है, जिससे आम जनता परेशान है. शहर की सड़कों पर झुंड में आवारा पशु साफ देखे जा सकते हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नगर निगम प्रशासन शहर की सड़कों से आवारा जानवर हटा पाने में नाकाम साबित हुआ है. जब भी सवाल उठाए गए तो नगर निगम स्थायी गौशाला बनाए जाने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है. यहां तक की नगर निगम के अधिकारी लोगों पर ही आरोप लगा रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने पशुओं को शहर मिलकर छोड़ देते हैं.

लगातार हो हो रही आवारा पशुओं से दुर्घटनाओं में लोग अकाल मौत का शिकार बन रहे हैं. नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का कहना है नगर निगम द्वारा गंगापुर कबडवाल गांव में स्थायी गौशाला का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और हल्द्वानी शहर में दो अस्थायी गौशालाओं को बनाया गया है, जिनमें आवारा पशुओं की संख्या लगभग पूरी हो चुकी है. जल्द नई गौशाला शुरू कर दी जाएगी, इसके बाद आवारा जानवरों को पकड़ने का काम शुरू किया जाएगा. सड़कों पर गौवंश लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं.

पढ़ें-उद्घाटन के बाद भी शुरू नहीं हो पाई पिथौरागढ़-दिल्ली हवाई सेवा, लोगों में नाराजगी, CM से की मुलाकात

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img