03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दहेज उत्पीड़न का विवाद सुलझाने बुलाई गई पंचायत में दुल्हन के परिवार पर हमला, पिता समेत 5 घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लक्सर: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने को लेकर मध्यस्थ के घर पर दोनों पक्षों की बुलाई गई पंचायत में हंगामा हो गया. आरोप है कि लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. जिससे पांच लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है.

दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न

यूपी के सहारनपुर जनपद के भारापुर गांव निवासी स्वराज सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री निकिता की शादी छह माह पूर्व लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दाबकी गांव में हुई थी. शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था. लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे. दहेज की मांग को लेकर लड़की को शादी के बाद से ही लगातार तरह-तरह से प्रताड़ित करते चले आ रहे थे. लोकलाज के चलते पहले तो वह सब कुछ बर्दाश्त करती रही. लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों की ज्यादती बढ़ने पर बेटी ने उन्हें जानकारी दी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

महिला पक्ष पर हमला

 रविवार को वह अपने रिश्तेदारों के साथ मध्यस्थ के घर लक्सर पहुंचे. मध्यस्थ द्वारा लड़के पक्ष के लोगों को भी मौके पर बुलाया गया. दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल ही रही थी कि इसी बीच लड़के पक्ष के कुछ लोगों ने अचानक उन पर चाकुओं से हमला बोल दिया. इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों द्वारा किसी तरह स्थिति को संभाला गया.

महिला के पिता समेत 5 लोग घायल

 बताया गया कि हमले में विवाहिता के पिता स्वराज, बहन सोनिया और हरपाल समेत पांच लोग घायल हो गए. वारदात के बाद विवाहिता पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे तथा पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा. लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि तहरीर मिली है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत बड़े नेताओं ने रियासी आतंकी हमले की निंदा की

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img