03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पौड़ी में पेयजल संकट पर डीएम का एक्शन, ईई का वेतन रोका, एसई से स्पष्टीकरण तलब, अन्य अधिकारियों को भी लगाई फटकार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में पेयजल संकट को लेकर जिलाधिकारी आशिष चौहान एक्शन में आ गए है. हाल ही में जिलेा के श्रीनगर, पौड़ी और ख़िरसु में पानी की भारी किल्लत देखने को मिली थी, जिसको लेकर जिलाधिकारी आशिष चौहान ने जल संस्थान के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. इतना ही नहीं जिलाधिकारी चौहान ने अधिशासी अभियंता के वेतन पर रोकते हुए अधीक्षण अभियंता का स्पष्टीकरण तलब किया है.

इसके साथ ही जिलाधिकारी चौहान ने जिला मुख्यालय में जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए. दरअसल, शुक्रवार को जिलाधिकारी चौहान ने जिला योजना की बैठक ली थी. इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को डीपीसी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए जनहित की योजनाओं के प्रस्ताव को योजना में शामिल किए जाने के निर्देश दिए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद का 119.99 करोड़ के परिव्यय में तीन लाख से कम लागत की योजनाओं को शामिल नहीं किया जाएगा. डीएम ने शहर में पेयजल आपूर्ति की लगातार शिकायतों को लेकर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके राय का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं, जबकि अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं.

जिला योजना समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित की ऐसी योजनाओं को जिला योजना में शामिल करें जिससे लोगों की समस्याएं प्रत्यक्ष रूप से कम हो रही हों. इसके साथ ही उन्होंने पानी की किल्लत के कारण परेशान हो रहे नागरिकों की समस्याओं को जल्द सुलझाने के आदेश दिए है. उन्होंने कहा जिन स्थानों पर पानी की किल्लत है, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी पहुचांया जाए.

पढ़ें- उत्तराखंड में तेजी से फैल रहा मिलावटी खाद्य पदार्थों का चलन, जल्द शुरू होगी सर्विलान्स की कार्यवाही

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

UK Board Result 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने मारी बाज़ी

एफएनएन, उत्तराखंड: UK Board Result 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा...

Topics

UK Board Result 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने मारी बाज़ी

एफएनएन, उत्तराखंड: UK Board Result 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा...

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img