03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश में देर रात तक दोस्तों के साथ गप मार रहा था युवक, पिता ने डांटा तो घर आकर की आत्महत्या

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश: कोतवाली ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में देर रात तक अपने दोस्तों के साथ बैठे युवक को उसके पिता ने दोस्तों के सामने ही डांट दिया. डांटने के बाद वो बेटे को घर ले आए. इतनी बात पर नाराज होकर युवक ने अपने घर के कमरे में आत्मघाती कदम उठा लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

पुलिस चौकी एम्स को बुधवार की देर रात सूचना मिली कि शिवाजी नगर गली नंबर पांच के सामने एक घर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर गई. वहां जाकर पता चला कि एक युवक ऋषभ रावत (19 वर्ष) पुत्र हरेंद्र रावत निवासी शिवाजी नगर ऋषिकेश ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि बुधवार की रात जब ऋषभ समय से घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता वहीं पहुंच गए जहां वहां बैठा हुआ था. दोस्तों के बीच में ही पिता ने उसको देर रात तक बाहर रहने पर डांट दिया. इसके बाद वह उसे अपने साथ घर ले आए. इस बात से नाराज ऋषभ ने यह कदम उठाया.

ऋषिकेश में युवक द्वारा की गई आत्महत्या उत्तराखंड में हुए सुसाइड का कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी सुसाइड के कई मामले सामने आ चुके हैं. पिछले 2 महीने में ही राज्य से आत्महत्या की 5 खबरें आ चुकी हैं. आत्महत्याओं पर रिसर्च करने वाले मानक वर्ल्डोमीटर के अनुसार इस साल अब तक 4 लाख 50 हजार लोग आत्महत्या कर चुके हैं. इस हिसाब से रोजाना 1573 लोग अपनी जान खुद दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- उधमसिंह नगर: टांडा रेंज की भटभोज बीट से तस्करों ने बड़ी संख्या में काटे बेशकीमती पेड़

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img