03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली की जनता को सीएम केजरीवाल का भावुक संदेश, आज तिहाड़ जाकर करूंगा सरेंडर, जेल में मुझे रहेगी आप सबकी चिंता

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली:  आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमती नहीं दिख रही हैं। सुप्रीम कोर्ट से सीएम केजरीवाल को 10 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मिली अंतरिम जमानत एक जून को खत्म हो गई है। अब आज दो जून को उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना होगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
सीएम केजरीवाल का भावुक संदेश

सरेंडर करने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता और कार्यकर्ताओं को भावुक संदेश दिया है।दिल्ली सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया। माननीय सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार। आज तिहाड़ जाकर सरेंडर करूंगा। दोपहर 3 बजे घर से निकलूंगा। पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दूंगा। वहां से हनुमान जी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा। और वहां से पार्टी दफ्तर जाकर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से मिलूंगा। वहां से फिर तिहाड़ के लिए रवाना होऊंगा। आप सब लोग अपना ख्याल रखना। जेल में मुझे आप सबकी चिंता रहेगी। आप खुश रहेंगे तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा।”

केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला 5 जून तक सुरक्षित

इससे पहले सीएम केजरीवाल ने ट्रायल कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की। एक याचिका में नियमित जमानत की मांग की तो दूसरी याचिका में चिकित्सा के आधार पर 7 दिन की अंतरिम जमानत की मांग की। स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत सात दिन बढ़ाने वाली याचिका पर शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला 5 जून तक सुरक्षित रखा लिया। वहीं, मुख्यमंत्री की नियमित जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सात जून को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: 1800 श्रद्धालुओं को एक घंटे में कराए जाएंगे बाबा केदार के दर्शन, मंदिर समिति की कार्ययोजना तैयार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Haridwar Murder case: जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई रवि चौहान की हत्या

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Murder Case चर्चित रवि चौहान...

Topics

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : UP Board Result 2026 माध्यमिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img